P0LITICS; लोकसभा चुनाव के पहले काम-काज पर सरकार की सख्ती, देरी हुई तो ठेकेदार-अफसर पर गाज गिरना तय

रायपुर, लोकसभा चुनाव के पहले विभागों में प्रशासनिक कसावट बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि आचार संहिता के पहले विकास कार्यों के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो सके। इसमें लोक निर्माण विभाग, आवास एवं पर्यावरण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदि विभागों के कार्य प्रमुख है। सरकार के चुनावी मोड में आने के बाद अब विभागीय समीक्षाओं का दौर भी शुरू हो चुका है।

मंत्रियों ने विभागों की समीक्षा बैठक में साफ कर दिया है कि जनता से जुड़े कार्यों में देरी हुई तो परिणाम ठेकेदार ही नहीं बल्कि अधिकारियों को भी भुगतने होंगे। इसलिए जरूरी है कि समय-सीमा के भीतर काम पूरे हो। अधिकारियों को हर हफ्ते प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने आचार संहिता के पहले महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

जल जीवन मिशन के 234 कार्य निरस्त

कार्यों में लेटलतीफी पर क्रेडा ने जल जीवन मिशन के 234 कार्यों का ठेका रद कर दिया है। दो दिन पहले समीक्षा बैठक में रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद जिलों में क्रेडा द्वारा संचालित जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट लाइट परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समय-सीमा में कार्य पूर्ण न कर पाने की वजह से 12 इकाइयों के 234 कार्य निरस्त किए गए। क्रेडा ने गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरे करने के लिए नियंत्रण सेल का भी गठन कर दिया है।

दो साल पीछे इसलिए 210 करोड़ का काम छीना

सड़क, स्कूल, सौंदर्यीकरण, बिजली आदि महत्वपूर्ण कार्य में दो वर्ष की लेटलतीफी पर आवास एवं पर्यावरण विभाग ने बीते दिनों 210 करोड़ रुपये के कार्यों का टेंडर रद कर दिया। विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने साफ कर दिया कि समय पर काम पूरे नहीं करने वाली कंपनी और ठेकेदार को परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले में विभागीय अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार