Nitish Kumar ने कब-कब पलटी सियासी ‘गेम’? NDA के साथ अब फिर बना सकते हैं सरकार

पटना,एजेंसी,  बिहार की राजनीति की यह परिपाटी बन गई है कि वोट किसी को दें, सीएम तो नीतीश ही बनेंगे। यह 2005 से हो रहा है। इन वर्षों में भाजपा, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, कांग्रेस को लोगों ने वोट दिया, लेकिन हर बार सरकार नीतीश की ही बनी। बीते 18 वर्षों से चल रही यह परिपाटी 19 वें वर्ष में भी दुहराई जा रही है।

संभव है कि एक-दो दिन में नीतीश अपने नए सहयोगियों के साथ अगली सरकार बना लें। अगली सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी राजभवन में हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की पारी की शुरुआत 2000 में हुई। सरकार सिर्फ सात दिन चली। उस सरकार को भाजपा, जनता दल और समता पार्टी के अलावा झामुमो और संपूर्ण क्रांति दल का सहयोग मिला था! 2003 समता पार्टी का जनता दल में विलय हुआ

कम्युनिस्ट विधायक उमाधर प्रसाद सिंह ने नीतीश को वोट देने का भरोसा दिया था, लेकिन विश्वास मत प्राप्त करने से पहले नीतीश विधानसभा से निकल गए। 2003 में समता पार्टी का जनता दल में विलय हो गया। नया दल जदयू बना। 2005 के फरवरी के विधानसभा चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला।

लोक जनशक्ति पार्टी के 29 विधायकों के सहयोग के बिना सरकार नहीं बन सकती थी। लोजपा इसके लिए तैयार नहीं हुई। विधानसभा भंग होने से पहले लोजपा के अधिसंख्य विधायक जदयू में चले गए। उस साल नवंबर के विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा की सरकार बनी। 2010 में भी यही गठबंधन सत्ता में आया। बीच में भाजपा से नीतीश का टकराव हुआ।

राजद के कुछ विधायकों ने किया नीतीश का समर्थन

2013-15 के बीच राजद के कुछ विधायकों ने नीतीश की सरकार का समर्थन किया, जो 2010 का चुनाव नीतीश के विरोध में जीते थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में वोटरों ने नीतीश के विरोध में भाजपा को वोट दिया था। 2017 में जब राजद से टकराव हुआ तो भाजपा के विधायक नीतीश के साथ सरकार में शामिल हुए।

2020 में राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने नीतीश के विरोध में वोट लिया था। मगर, 2022 के अगस्त में नीतीश ने भाजपा से अलग होने की घोषणा की तो राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायक नीतीश के समर्थन में आ गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार