BRIBE;एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रेंजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,जीएसटी अधिकारी भी पकडाए

रायगढ़,  रिश्वतखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ रही है. इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. राजधानी रायपुर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेंट्रल जीएसटी को दो अधिकारियों भरत सिंह और विनय राय को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया में ACB की टीम ने वन विभाग के रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी रेंजर वन भूमि को आबादी घोषित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार ने एसीबी को इसकी शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और वन विभाग के कार्यालय में रेंजर को घूस लेते हुए पकड़ा है.

फिलहाल, मामले में एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार को एसीबी की टीम खरसिया पहुंची यहां रेस्ट हाउस में 15,000 रुपए रिश्वत लेते रेंजर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद रेंजर को रायगढ़ न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिश्वतखोर निकले जीएसटी के अधिकारी 

वहीं पिछल कुछ दिनों राजधानी रायपुर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेंट्रल जीएसटी को दो अधिकारियों भरत सिंह और विनय राय को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने एक कारोबारी से 45 लाख रुपयों की मांग की थी। इसकी सूचना पर (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कारोबारी को 5 लाख रुपये केमिकल लगाकर दिया। इसके बाद अधिकारियों को देने के लिए कहा। इस तरह सीबीआई ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात