KVS; केंद्रीय विद्यालय के हर क्लास में एडमिशन शुरू, जान लें कहां मिलेगा फॉर्म

नईदिल्ली, केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन एडमिशन का प्रॉसेस शुरू हुआ है। लेकिन इस बार केवी में दाखिला सिर्फ क्लास 1 या बालवाटिका तक ही सीमित नहीं है। आपके पास बाल वाटिका 2 से लेकर केंद्रीय विद्यालय क्लास 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 12 सबका मौका है। सिर्फ क्लास 11th एडमिशन के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

फुल शेड्यूल

बालवाटिका 2 ऑफलाइन एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की जरूरी डेट्स इस प्रकार हैं-

क्याकब
KV ऑफलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की डेट2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक
पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की डेट17 अप्रैल 2025
केंद्रीय विद्यालय प्रवेश की तारीख18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025
क्लास 11 छोड़कर सभी कक्षाओं में केवी एडमिशन की लास्ट डेट30 जून 2025
केवी में सीट खाली रही तो प्रवेश की अंतिम तारीख31 जुलाई 2025

केवी एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जिस क्लास में एडमिशन लेना है, उससे पहले वाली कक्षा की मार्कशीट/ रिपोर्ट कार्ड

  • जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट)
  • आवास प्रमाण पत्र (एड्रेस प्रूफ)
  • आधार कार्ड
  • स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी)
  • आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट)- अगर लागू होता है तो
  • EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है तो)
  • APAAR आईडी
  • पैरंट का जॉब ट्रांसफर सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है तो)
  • पैरंट का अपडेटेड सर्विस सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

संगठन का नोटिस

केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ‘सभी रजिस्टर्ड बच्चों की लिस्ट, एडमिशन के योग्य बच्चों की लिस्ट, प्रवेश के लिए अंतिम रूप से चयनित बच्चों की कैटेगरी वाइज लिस्ट, वेटिंग लिस्ट को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाना है। साथ ही स्कूल की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे- फेसबुक, एक्स (ट्विटर) पर शेयर करना भी अनिवार्य है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2025-26

सभी केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका 1 और क्लास 1 के अलावा अन्य कक्षाओं में प्रवेश तभी होगा जब वहां सीटें खाली होंगी। तो ये ऑफलाइन एडमिशंस के फॉर्म उन्हीं KVS स्कूलों में उन्हीं क्लासेस के लिए मिलेंगे, जिनमें सीट खाली होगी। इसलिए, स्कूल खुद ही फॉर्म देंगे। आपको जिस भी केवी में एडमिशन लेना होगा, वहां जाकर फॉर्म का पता करना होगा। फिर उसे भरकर वहीं जमा भी करना होगा।

  • Related Posts

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    EXAM; परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर  सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान हेतु “हेल्पलाइन 2026” का संचालन परीक्षा के एक दिवस पूर्व प्रभावी…

    You Missed

    FEDRATION; बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर सीएम साय से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुलाकात कर जताया आभार

    FEDRATION; बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर सीएम साय से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुलाकात कर जताया आभार

    ACB;दिव्यांग शिक्षक से घूस मांगने वाला प्राचार्य गिरफ्तार, वेतन जारी करने के नाम पर हर महीने वसूली

    ACB;दिव्यांग शिक्षक से घूस मांगने वाला प्राचार्य गिरफ्तार, वेतन जारी करने के नाम पर हर महीने वसूली

    DELIVERY; डिलीवरी बॉय की छुट्टी! इस शहर में शुरू हुई देश की पहली AI ड्रोन डिलीवरी, अब रोबोट घर पर पहुंचाएंगे सामान

    DELIVERY; डिलीवरी बॉय की छुट्टी! इस शहर में शुरू हुई देश की पहली AI ड्रोन डिलीवरी, अब रोबोट घर पर पहुंचाएंगे सामान

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    BUDGET; आया रे खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे….

    BUDGET; आया रे खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे….

    EPSTEIN; नॉर्वे के पूर्व पीएम ने की आत्महत्या की कोशिश, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम

    EPSTEIN; नॉर्वे के पूर्व पीएम ने की आत्महत्या की कोशिश, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम