Tech

UPSC; यूपीएससी रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल टॉपर, IAS टॉपर्स की पूरी लिस्ट

परिणाम

नईदिल्ली,यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे उनका इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। यूपीएससी ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट को भी जारी कर दिया है जोकि यूपीएससी का आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। इस बार शक्ति दुबे ने टॉप किया है जबकि लड़कियों में पहला स्थान हर्षिता गोयल का है जिन्होंने ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल की है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देखें यूपीएससी सीएसई की टॉपर्स लिस्ट।

FR-CSM-2024-Engl-220425
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आ जाने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को उनकी पसंद, रैंक और उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग सेवाएं और कैडर दिए जाएंगे। यह आवंटन भारत सरकार की नीतियों के अनुसार होंगे। रिज़ल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनकी भूमिकाएं सौंप दी जाएंगी। यहां देखिए देश के भावी आईएएस की लिस्ट जिन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा में टॉप किया है।

  1. शक्ति दुबे (Shakti Dubey)
  2. हर्षिता गोयल (Harshita Goel)
  3. डोंगरे अर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG)
  4. शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG)
  5. आकाश गर्ग (AAKASH GARG)
  6. कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA)
  7. आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL)
  8. राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA)
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM AGARWAL)
  10. मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI)

UPSC CSE रिजल्ट 2024 उन उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा पल है जिन्होंने भारतीय सिविल सेवाओं में जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। अब स्टूडेंट्स के लिए परिणाम का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इस बार इंटरव्यू पूरे होने के बाद बहुत जल्दी यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों की घोषणा की गई है। आगे इस बारे में किसी भी अपडेट के लिए upsc.gov.in पर को विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button