PAK TERROR; भारत ने फिर दिया झटका,चिनाब नदी का पानी रोका, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाक

 श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पहलागाम में हुए नरसंहार के बाद पाकिस्तान पर भारत ने कई तरह की कार्रवाई की है. पहलगाम नरसंहार के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 65 साल से चल रहे सिंधु जल समझौते को खत्म कर दिया है. भारत ने बगलिहार डैम के गेट बंद कर दिए हैं. इससे चिनाब नदी का पानी पाकिस्तान की ओर बहना रुक गया है. इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते जल विवाद और तनाव को एक नया मोड़ दे दिया है.

सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा डैम से भी पानी रोकने की तैयारी चल रही है। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में स्थित बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से चिनाब नदी का पानी रोक दिया गया है। पाकिस्तान को चिनाब नदी का पानी मुख्यत: सिंचाई और पीने के लिए जरूरी है. वहीं भारत ने इस कदम को सुरक्षा और जल नीति के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण फैसला बताया है. इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसेगा.

भारत सरकार की तरफ से लिए गए फैसलों का असर अब दिखने लगा है. जिला रामबन में आज सुबह से चिनाब नदी का पानी लगातार कम होता जा रहा है. हमारी टीम चिनाब नदी के बीचोबीच तक पहुंची है. यहा पहले आना बहुत मुश्किल था और नदी की तेज लहरों के कारण इसे पार करना नामुमकिन था. बच्चों को भी नदी के किनारे आने से रोका जाता था और प्रशासन भी लगातार चेतावनी जारी करता था कि चिनाब नदी के किनारे न जाएं क्योंकि इसकी लहरें बहुत तेज होती थीं.

सूख गया पूरा इलाका
नदी के बीच बड़े-बड़े पत्थर देखें जा सकते हैं, जिनके ऊपर से चिनाब नदी की तेज लहरें गुजरती थीं. लेकिन आज यह पूरा इलाका सूख गया है और पानी का स्तर बहुत कम हो गया है. इसके परिणाम आने वाले दिनों में दिखाई देंगे, जब भारत सरकार ने चिनाब नदी के पानी को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्राउंड जीरो से यह रिपोर्ट हमारे नेटवर्क के लिए रामबन से बिलाल बाली ने भेजी है.

सिंधु जल संधि पर बढ़ा विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि के तहत चिनाब, झेलम और सिंध नदियों का पानी पाकिस्तान को देना होता है. लेकिन भारत ने हाल ही में इस संधि की समीक्षा की बात की है, खासकर तब जब पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का खतरा लगातार बढ़ रहा है. बगलिहार डैम से पानी रोके जाने के बाद यह कदम जल विवाद को और बढ़ा सकता है और दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव ला सकता है.

पाकिस्तान की बौखलाहट: इशाक डार का युद्ध की धमकी
भारत द्वारा बगलिहार डैम से पानी रोकने के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया तीव्र रही है. पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के पानी के साथ कोई छेड़छाड़ करता है, तो यह युद्ध के समान होगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह 24 करोड़ पाकिस्तानी नागरिकों की जिंदगी का मामला है और पाकिस्तान इस पर माकूल जवाब देगा. डार ने बताया कि उन्होंने सऊदी अरब, यूएई, चीन, तुर्की समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों से बात कर पाकिस्तान का पक्ष रखा है.

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……