SC;सुप्रीम कोर्ट के किस जज के पास कितनी संपत्ति, शीर्ष अदालत ने जारी कर दी डिटेल

नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट में किस जज के पास कितनी संपत्ति है इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। शीर्ष अदालत ने अपने जजों की कुल संपत्ति से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर पब्लिश कर दी है। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना के पास सावधि जमा और बैंक खातों में 55.75 लाख रुपये और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) में 1.06 करोड़ रुपये हैं। वहीं, जस्टिस बी आर गवई, जो 14 मई को मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे, के बैंक खातों में 19.63 लाख रुपये और पीपीएफ खाते में 6.59 लाख रुपये हैं।

उनकी संपत्तियों में दक्षिण दिल्ली में दो बेडरूम का डीडीए फ्लैट और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में चार बेडरूम का फ्लैट शामिल है। गुरुग्राम में चार बेडरूम के फ्लैट में भी उनकी 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उनकी बेटी के पास बाकी 44 प्रतिशत हिस्सा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में विभाजन से पहले के एक पुश्तैनी घर में भी उनकी हिस्सेदारी है।

नए सीजेआई के पास कितनी संपत्ति

14 मई को सीजेआई बनने जा रहे जस्टिस गवई को महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर के अलावा मुंबई और दिल्ली में आवासीय अपार्टमेंट भी हैं। लिस्ट के अनुसार, उन्हें अमरावती और नागपुर में कृषि भूमि भी विरासत में मिली है। उन्होंने 1.3 करोड़ रुपये की देनदारी भी घोषित की है। सोमवार रात सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 33 जजों में से 21 की संपत्ति की जानकारी दी गई।

जीवनसाथी, आश्रितों की संपत्ति की भी जानकारी

घोषित डिटेल में व्यक्तिगत होल्डिंग्स के अलावा जीवनसाथी और आश्रितों की संपत्ति भी शामिल है। 24 मई को रिटायर होने वाले जस्टिस ए एस ओका की संपत्ति में पीपीएफ में 92.35 लाख रुपये, एफडी में 21.76 लाख रुपये, 2022 मॉडल की मारुति बलेनो कार और 5.1 लाख रुपये का कार लोन शामिल है। 1 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के जजों ने मीटिंग में अपनी संपत्ति घोषित करने और उसे कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया था।

किस जज के पास कितनी संपत्ति?

वेबसाइट के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत के पास चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ जॉइंट रूप से आवासीय संपत्तियां हैं। उनके निवेश में 31 एफडी रसीदें शामिल हैं, जिनमें ब्याज भी शामिल है, जिनकी कुल कीमत 6.03 करोड़ रुपये है। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी के पास अहमदाबाद के गुलबाई टेकरा स्थित दीप्ति बैंक ऑफ इंडिया सोसाइटी में एक घर है। इसके अतिरिक्त अहमदाबाद के नीतिबाग जजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी में एक घर भी बन रहा है। उनके पास म्यूचुअल फंड में 60 लाख रुपये, पीपीएफ में 20 लाख रुपये के अलावा 50 लाख रुपये की जूलरी और 2015 की मारुति स्विफ्ट कार है|

  • Related Posts

    ACCIDENT; कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शराब दुकान के दो कर्मचारियों की मौत

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शराब कर्मचारियों की मौत हो गई है। घटना के…

    HC; राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-सलाह और सिफारिश करने वाली संस्था

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सलाहकार और सिफारिश करने वाली संस्था है। उसे कमर्शियल विवाद में पैसे की रिकवरी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’