CRIME; कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर बाल संप्रेषण गृह से 6 बाल अपचारी फरार

अंबिकापुर, सरगुजा के संभागीय मुख्यालय के अंबिकापुर जिले में एक बड़ी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से शनिवार की शाम 6 अपचारी बालक फरार हो गए। देर शाम को हुई इस घटना में बालकों ने संप्रेषण गृह के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर मुख्य गेट से भागने की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, फरार हुए बालकों में से एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और बाकी चार बालक सूरजपुर जिले से हैं। सभी बालक चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक फरार अपचारी बालकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीम उनके संभावित ठिकानों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

इस घटना ने संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांधीनगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि जल्द ही सभी बालकों को पकड़ा जाएगा।

  • Related Posts

    FRAUD; दोना-पत्तल मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में FIR दर्ज, शातिरों ने ऐसे बिछाया जाल

    रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना में दोना-पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में FIR दर्ज की…

    CRIME; आधी रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंद पड़े लॉज में तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, नगदी समेत अन्य सामग्री बरामद

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’