ACCIDENT; पोल से टकराकर कार बनी आग का गोला, युवक की मौत, दो साथी आहत

रायपुर, राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी दरबार निवासी युवक गौतम सतवानी नवा रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा था। कार में गौतम के साथ प्रियांशु सचदेव और अविराज सवार थे। उनकी कार सेक्टर 17 में अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में स्ट्रीट पोल से टकरा गई। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांशु और अविराज दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसा इतना भीषण था कि कार के पुर्जे बिखर कर 30 फीट जा दूर गिरे हैं। स्ट्रीट पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार में देखते ही देखते आग लग गई, जिसके चलते वाहन जलकर खाक हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में…

    CRIME; दो पक्षों में विवाद के बाद बिलासपुर में देर रात भयंकर बवाल… भारी पुलिस बल तैनाती के बाद धारा 144 लागू

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी कमेंट्स को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. तनाव बढ़ने के बाद पथराव हो गया. बीच-बचाव करने पहुंची…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….