COLONEL SOPHIA; मप्र के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने 6 घंटे में FIR दर्ज करने कहा,कांग्रेस ने घेरा

जबलपुर,  हाई कोर्ट ने आपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल टिप्पणी के मामले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की। इसी के साथ सख्ती बरतते हुए प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विरुद्ध तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने साफ किया कि हर हाल में बुधवार को शाम तक एफआईआर हो जानी चाहिए।

अन्यथा गुरुवार सुबह डीजीपी के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई होगी। कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय को निर्देश दिया कि आदेश की प्रति अविलंब डीजीपी को भेजें। ऐसा इसलिए ताकि निर्देश का पालन संभव हो। कोर्ट ने 15 मई को मामला टाप आफ द लिस्ट सुनवाई के लिए रखा है। रजिस्ट्रार आईटी से अपेक्षा की है कि मंत्री विजय शाह ने महिला सैन्य अधिकारी के विरुद्ध जो बयान दिया है, उसकी विडियो लिंक कलेक्ट कर कोर्ट के पटल पर रखें। राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह खडे हुए।

कोर्ट ने समय नहीं दिया

उन्होंने सरकार से इंस्ट्रक्शन प्राप्त करने के लिए समय दिए जाने पर बल दिया। किन्तु कोर्ट ने समय नहीं दिया। इस मामले में कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान आधारित सुनवाई प्रारम्भ की है। कोर्ट ने कहा है कि मंत्री शाह रायकुंडा गांव, आंबेडकर नगर, मऊ गए थे, जहां उन्होंने सेना की वरिष्ठ अधिकारी की गरिमा के विरुद्ध अत्यंत अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया।कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादित टिप्‍पणी के बाद मध्‍य प्रदेश के मंत्री विजय शाह मुसीबत में और घिरते जा रहे हैं।

इस बीच अब खबर ये भी आई है कि हाईकोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेकर कड़ा रवैया अपनाया है। हाईकोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका सोफिया कुरैशी पर अनर्गल टिप्पणी के मामले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की। प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विरुद्ध अविलंब विधि सम्मत कारवाई के निर्देश दिए। कोर्ट ने छह घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कल डीआईजी को हाजिर होने निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लिया गया था। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ के समक्ष राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह खड़े हुए। फिलहाल, विस्तृत आदेश प्रतीक्षित है।

कांग्रेस हुई हमलावर, खोला विरोध का मोर्चा

विजय शाह के बयान के मामले पर मध्‍य प्रदेश कांग्रेस सक्रिय हो गई है। आज कांग्रेस ने अपने एक्‍स हैंडल पर एक से अधिक पोस्‍ट किये। एक पोस्‍ट में लिखा कि आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने श्यामला हिल्स पुलिस थाने में मंत्री विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने हेतु आवेदन दियाI कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान देश की सेना का अपमान हैI पूरा देश इस बयान से आहत हैI

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने किया मंत्री विजय शाह का पुतला दहन 

 भारतीय सेना और उनके सम्मान को लेकर छत्तीसगढ में एक बार फिर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ में तीखा रुख अपनाया है. इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दिए, जिसके तहत कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

  • Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात