CORONA;छत्तीसगढ़ की राजधानी में कोराना की दस्तक, सभी जिलों में जारी किया अलर्ट

रायपुर, देश में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। देश के अलग-अलग शहरों से कोरोना के मामले आने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास रहने वाले एक व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीज की ट्रू नाट से जांच की गई है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आया है।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बैठक ली, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल शुक्रवार को सर्दी–खांसी की शिकायत लेकर 41 वर्षीय मरीज निजी अस्पताल पहुंचा। उसका ट्रू नाट टेस्ट किया गया, जिसमें वह कोविड पाजिटिव निकला। मरीज पचपेड़ी नाके के पास लक्ष्मीनगर का रहने वाला है। उसे प्राइवेट आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

मरीज के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग शुरू

मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके स्वजन के सैंपल लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है। कोरोना की जांच तीन तरह से ट्रू नॉट टेस्ट, रैपिड टेस्ट एवं एनटीपीसीआर टेस्ट की जाती है।

मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इस वजह से संक्रमण फैलने की सटीक जानकारी जुटाने में समस्या आ रही है। वहीं ट्रैवल हिस्ट्री नहीं होने की वजह से मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों की पुष्टि भी मुश्किल है। इसकी वजह से संक्रमण अन्य लोगों में फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

प्रशासन ने की अपील- लक्षण मिले तो जांच कराएं

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, भीड़भाड़ से बचें और कोई लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

सभी जिलों को जारी हुए दिशा निर्देश

अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज, जिन्हें सर्दी खांसी, बुखार अथवा गले में खराश हो, उनकी समुचित देखभाल की जाए। एकीकृत रोग निगरानी के दिशा निर्देश अनुसार एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भर्ती किया जाए। जिलों में सामान्य इन्फ्लूएंजा वाले लक्षणों के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    MB; फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

    रायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती