IGKV; कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों-कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े,पखवाडे भर बाद भी नहीं मिला वेतन

0 राज्य शासन के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का तालमेल ठीक नहीं- आर्थिक स्थिति खराब

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों- कर्मचारियों को पखवाड़े भर बाद भी वेतन नहीं मिला है। इससे त्यौहारी मौसम में कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है । राज्य सरकार से राशि प्रदाय नहीं किए जाने से यह स्थिति निर्मित होना बताया गया है।

बताया गया है कि राज्य शासन के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का तालमेल सौहाद्रपूर्ण नहीं होने के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। खबर है कि करीब 30 करोड रुपए की राशि विश्वविद्यालय को तीन माह के लिए आवंटित की गई है जबकि विश्वविद्यालय का वेतन खर्चा ही 14 से 15 करोड़ रुपए महीना है। इससे विश्वविद्यालय की जर्जर आर्थिक स्थिति का आंदाजा लगाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से राज्य सरकार और कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच सामंजस्य ठीक नहीं है। खासकर विश्वविद्यालय के लेखा नियंत्रक के क्रियाकलापों के चलते सरकार कुछ नाराज है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं पशुपालन विश्वविद्यालय को नियमित अंतराल में शासन से राशि आबंटित हो रही है लेकिन कृषि विश्वविद्यालय को राशि प्रदान करने में आनाकानी की जा रही है ।

यहां बता दें विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्राध्यापक -वैज्ञानिक भी पेंशन निर्धारण नहीं होने से परेशान है। साल -दो साल से वे पेंशन का इंतजार कर रहे है। इधर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों एवं कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती के लिए अचानक इंटरव्यू रोके जाने से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। कतिपय शिकायत के चलते इंटरव्यू रोका जाना बाताया गया है ,लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए राजभवन से कोई मार्गदर्शन नहीं मिला है।

बताया गया है कि इन्ही शिकवा शिकायतों के बीच वेतन के बारे में कोई पहल भी नहीं की जा रही है और राशि आवंटन में विलंब के चलते विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसका खामियाजा विश्वविद्यालय के छोटे कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। 

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर