CRICKET; मॉडलिंग के बाद खुद का ब्रांड, किशन की होने वाले दुल्हन ने यूं बनाई ग्लोबल पहचान

जयपुर, T-20 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पराजित किया है। इसमें टीम इंडिया के धुंआधर बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन 77 रन बनाकर खास चर्चा में है। चर्चा की एक और वजह यह है कि ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने उनके पोते की होने वाली दुल्हन को लेकर खुलासा कर दिया है। ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने बता दिया है कि ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया है, जो जल्द ही उनके परिवार की बहू बनेगी।

कौन हैं अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली अदिति हुंडिया ने मॉडलिंग के अलावा अपनी खास पहचान बनाई हुई है। मॉडलिंग के बाद खुद अदिति हुंडिया ने अपना खुद का फैशन ब्रांड खड़ा किया है और सफल उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वे अपने खुद के फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ की फाउंडर हैं। जयपुर में इस ब्रांड के जरिए अदिति राजस्थानी आउटफिट्स और प्रिंट को मॉर्डन डिजाइंस के साथ प्रजेंट कर तारीफ बटोर रही हैं। बता दें कि अदिति के पिता भी जयपुर में कारोबारी हैं।

मॉडलिंग के जरिए बनाई ग्लोबल पहचान

अदिति ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2016 में की। 2017 में ‘एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ का खिताब जीता था। इसके बाद 2018 में उन्होंने ‘मिस दीवा सुप्रानेशनल’ का ताज पहना। ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में उन्होंने इसके बाद पोलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां इस प्रतियोगिता में अदिति टॉप- 25 में शामिल रहीं।

स्पोटर्स और सिंगिंग का शौक, सोशल रेस्पॉन्सिबिलटी में भी आगे
अदिति की पढ़ाई- लिखाई जयपुर से ही हुई है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार अदिति क्रिकेट सहित डिफरेंट स्पोटर्स में रूचि रखती है। उन्हें सिंगिंग का शौक है। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी वे सक्रिय रहती हैं। अपनी मां के साथ मिलकर अनाथ बच्चों की मदद करने वाले समूह ‘संगिनी’ से भी वे जुड़ी हैं।

  • Related Posts

    CRICKET; महिला बनाम पुरुष क्रिकेट…..

    क्या आपको मालूम है कि महिलाएं भी क्रिकेट खेलती है? उत्तर जरूर, हां में होगा।क्या आप जानते है कि महिलाएं क्रिकेट के सबसे अहम फॉर्मेट टेस्ट में कब से खेल…

    FIFA CUP;दो विजेताओं के बीच फंसा फीफा कप

    19 जुलाई 2026 को इस बात का फैसला होना तय हो गया है कि 1978,1986 और 2022 के विजेता अर्जेंटीना और 2010 के विजेता स्पेन में से कोई एक अगले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’