
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं. मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश के तहत प्रशासनिक आधार पर फेरबदल किया गया है.दिप्ती गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में चर्चा में आए बेमेतरा के अपर कालेक्टर जी एल जगत को मंत्रालय में अटैच कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी होने के 10 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होकर अपने नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने और उसका पालन प्रतिवेदन विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं.







