IPL 2023; दो चैंपियन टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, रविवार को होगा महामुकाबला

नईदिल्ली, आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबले गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा । क्वालीफायर1 में धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने गुजरात को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं, गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में इंट्री कर ली।

इन दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। बता दें कि लगातार दूसरी बार गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, चेन्नई ने 10वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है।

दोनों टीमों ने किया शानदार परफॉर्मेंस

दोनों टीमों ने इस पूरे सीजन ऑलराउंड परफॉर्मेंस किए हैं। चाहे बॉलिंग डिपार्टमेंट,बैटिंग डिपार्टमेंट हो या फील्डिंग डिपार्टमेंट तीनों डिपार्टमेंट में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। इस सीजन में एक तरफ जहां गुजरात टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही। वहीं, चेन्नई टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर थी।

चेन्नई की सबसे बड़ी शक्ति है कि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा अनुभवी कप्तान है। वहीं, गुजरात सबसे बड़ी ताकत शुभमन गिल का मौजूदा फॉर्म है।

बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं जिसमें से तीन मैच गुजरात जीता है जबकि एक बार चेन्नई की टीम जीती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा।

गुजरात टाइटन्स (GT)

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई