ओडिशा में एक और हादसा; बरगढ़ में मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, रेलवे ने कही यह बात

संबलपुर, ओडिशा में एक बार फिर एक और ट्रेन के पटरी से उतर जाने की खबर है। घटना बरगढ़ जिले में सोमवार सुबह हुई है। बताया जा रहा है कि चूना पत्थर ले जा रही मालगाड़ी बरगढ़ जिले के मेदापाली के पास पटरी से उतर गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबावोना प्रखंड अंतर्गत बरगढ़ रोड रेलवे स्टेशन से डूंगरी चूना पत्थर खदान जाने वाली रेल पर मेढ़ापाली के पास सोमवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई I बताया गया कि पहिया टूट गया। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित अधिकारियों ने कहा कि घटना किसी कंपनी की एक निजी साइडिंग की है। इसका रखरखाव और संचालन रेलवे द्वारा नहीं किया जाता है। डूंगरी लाइमस्टोन माइंस और एसीसी बरगढ़ के सीमेंट प्लांट के बीच एक प्राइवेट नैरो गेज रेल लाइन है। लाइन, वैगन, लोको सभी निजी हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह किसी भी तरह से भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा नहीं है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में…

    CRIME; दो पक्षों में विवाद के बाद बिलासपुर में देर रात भयंकर बवाल… भारी पुलिस बल तैनाती के बाद धारा 144 लागू

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी कमेंट्स को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. तनाव बढ़ने के बाद पथराव हो गया. बीच-बचाव करने पहुंची…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….