बीजेपी ने किया संगठन में बड़ा फेरबदल, बाबूलाल मरांडी को झारखंड तो सुनील जाखड़ को बनाया पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल का ऐलान करते हुए प्रदेश इकाइयों में नए अध्यक्षों के नाम घोषित किए. बीजेपी ने जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया. वहीं डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष, जबकि पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष, और सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है.

बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के मकसद से तीन राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में वहां संगठनात्मक फेरबदल की अटकलें पहले से लगाई जा रही थी.

चुनावी राज्यों पर खास नजर
ऐसे में बीजेपी के इस ताज़ा फेरबदल के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी तेलंगाना में मौजूदा अध्यक्ष बंदी संजय की जगह लेंगे. वहीं आंध्र प्रदेश में मौजूदा अध्यक्ष सोमू वीरराजू की जगह अब पुरंदेश्वरी यह जिम्मा संभालेंगी. इसके अलावा राजेंद्र एटीला को तेलंगाना बीजेपी में चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है. बीजेपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

  • Related Posts

    BJP; भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में हमलावर विपक्ष के आरोपों का मुखरता से जवाब देने बनी रणनीति

    रायपुर। प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने हाल ही में हमालावर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों…

    POLITICS; ‘7 दिन में न्याय का वादा था, लेकिन…’ रेप-मर्डर केस में पीड़िता की विधायक मां ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना डेबनाथ ने सरकार बनने के 2 महीने बाद चुप्पी तोड़ी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’