कांग्रेस के बड़े बदलाव से आदिवासी इलाकों की 26 सीटों को साधने का प्रयास

रायपुर, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो बड़े बदलाव में आदिवासी बाहुल्य बस्तर और सरगुजा की विधानसभा सीट की चिंता स्पष्ट झलक रही है। एक महीने में कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने पहले टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देकर सरगुजा को साधने की कोशिश की।

पिछले विधानसभा चुनाव में सरगुजा के मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया और संभाग की 14 विधानसभा सीट में सभी पर कांग्रेस को जीत मिली। इस जीत के पीछे एक तर्क यह भी दिया जाता है कि सरगुजा की जनता ने इस उम्मीद में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया कि टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री बन सकते हैं। दूसरा बड़ा बदलाव बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर किया गया है। बस्तर की 12 विधानसभा सीट में सभी पर कांग्रेस के विधायक हैं। दीपक बैज के लोकसभा क्षेत्र की आठ सीट बस्तर संभाग से आती है।

राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो बैज के आठ विधानसभा सीट में प्रभाव को देखते हुए उनको मोहन मरकाम के स्थान पर मौका दिया गया है। कांग्रेस के दोनों बदलाव पर विपक्षी दलों को निशाना साधने का कोई अवसर नहीं दिया। भाजपा ने पिछले साल विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटा दिया था।

कांग्रेस इसे आदिवासी अपमान के रूप में अब तक प्रचारित कर रही है। बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने से विपक्षी न तो बस्तर की उपेक्षा का आरोप लगा पा रहे हैं, न ही आदिवासी वर्ग के अपमान जैसे मुद्दे उठा पा रहे हैं। कांग्रेस का यह संतुलित कदम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कवायद

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो चुनाव से पहले दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसमें रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो दुर्ग संभाग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छह मंत्री हैं। संभाग की 20 में से 18 सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी से संभाग में कांग्रेस की स्थिति को सही माना जा रहा है। सबसे कमजोर परफार्मेंस बिलासपुर संभाग का है। ऐसे में यहां दमदार उपस्थिति के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष का फार्मूला तैयार किया गया है।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां