प्रियंका गांधी आज छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आएंगी, कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अब बस आज कल में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की धड़कने तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। प्रियंका शुक्रवार को कांकेर दौरे पर रहेंगी। यहां वे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सुबह कांकेर के लिए रवाना होगी। कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपराह्न तीन बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में प्रदेश में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। चुनावी सभा के जरिए प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।

मुख्यमंत्री बघेल 6 अक्टूबर को कांकेर और पाटन में

 मुख्यमंत्री समारोह में छत्तीसगढ़ में आदिवासी जनजीवन पर आधारित पुस्तिका-पुरखती कागजात और सामाजिक ताना-बाना का विमोचन करेंगे। इस मौके पर बस्तर मुक्ति संग्राम नामक तैयार की जा रही डाक्यूमेंट्री सीरीज का लोकार्पण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाईट का शुभारंभ भी होगा।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से पूर्वान्ह 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे जनरल गर्ल्स हॉस्टल मैदान हेलीपेड अलबेलापारा कांकेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर के गोविंदपुर खेल मैदान में दोपहर  12.45 बजे से आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे पाटन रेस्ट हाउस के बाउण्ड्रीवाल के पीछे अखरा भाठा हेलीपेड पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पाटन में दोपहर 3.50 बजे स्वामी आत्मानंद चौक में स्वामी आत्मानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल अखरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.55 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…