राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी अकबर के पक्ष में निकली रैली में उमड़ पड़ा जन सैलाब

0 मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई रैली

कवर्धा, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर के पक्ष में आयोजित स्वागत रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस मंे शामिल महिलाएं एवं पुरूष हाथों में तिरंगा झंडा लिए व गले में तिरंगा गमछा पहने हुए थे। रैली के दौरान कवर्धा नगर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद, अकबर भाई जिंदाबाद के नारेे गूंज रहे थे। रैली में 40 हजार से अधिक भीड़ शामिल थी। इससे कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बन गया है।  

रैली की शुरूवात दोपहर लगभग 02 बजे मिनीमाता चौक से हुई। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर का स्वागत करने के लिए होड़ लग गई। मोहम्मद अकबर ने मिनीमाता की प्रतिमा पर सादर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। रैली आगे बढ़ी तो उन्होंने पूज्य गुरू घासीदास गुरूद्वारा में जाकर वहां पूजा-अर्चना की तथा गुरूगद्दी का दर्शन लाभ प्राप्त किया। गुरूद्वारा में दर्शन के लिए पहंुचे मोहम्मद अकबर का महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

रैली ठाकुर पारा, दर्री पारा होते हुए ठाकुर देव चौक पहंुची तो कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने ठाकुर देव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। रैली जिस मार्ग से गुजरी, वहां रैली के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे। महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी का आरती उतारकर स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने गुरूनानक चौक स्थित सिख समाज के गुरूद्वारा में पहंुचकर मत्था टेका। गुरूद्वारा में प्रवेश के पूर्व सिख समाज के नागरिकों ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर का स्वागत किया। रैली में शामिल डीजे और धुमाल में जसगीत बज रहा था, जो कि रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ा रहा था। पुराना मंडी के पास आलम यह हो गया था कि आसपास की सारी सड़के भीड़ से खचा-खच भरी हुई नजर आ रही थी। रैली जब सिग्नल चौक पहंुची तो रैली का अंतिम छोर मिनीमाता चौक में ही मौजूद था।

रैली के समापन स्थल भारत माता चौक में चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। यह नजारा बता रहा था कि विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में 05 वर्षो तक कवर्धा विधानसभा में किए गए विकास कार्यो और अपने सहज-सरल सौम्य व्यवहार के कारण कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को आपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। यहां पर मोहम्मद अकबर ने सर्वप्रथम भी सभी लोगों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button