ADMISSION; एसआर हॉस्पिटल में पैरामेडिकल कोर्स के लिए दाखिला शुरु, 80 हजार रु. शुल्क में पढाई के साथ हास्टल की सुविधा, नौकरी भी

रायपुर, दुर्ग जिले के सबसे बड़े निजी चिकित्सालय एस. आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली धमधा रोड़ दुर्ग में पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू हो चुका है। अस्पताल प्रबंधन को छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा पैरामेडिकल पाठयकम संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ शासन द्वारा अनापत्ति प्रदान करने के पश्चात पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा विधिवत अनुमति दी गई है।

 पैरामेडिकल कोर्स के संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शासन के पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा एस.आर. हॉस्पिटल को पैथालॉजी लैब टेक्निशियन, एक्स रे टेक्निशियन, आपरेशन थयेटर टेक्निशियन कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गई है। जिसमें पैथालॉजी लैब टेक्निशियन की 20 सीटें व एक्स रे टेक्निशियन की 30 सीटें व आपरेशन थियेटर टेक्निशियन की 30 सीटें शामिल है। इस प्रकार दुर्ग संभाग में एस.आर. हॉस्पिटल में पैरामेडिकल कार्स के लिए सर्वाधिक 80 सीटें हैं।

चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि यह पाठ्सक्रम एक वर्षीय सर्टीफिकेट कोर्स है। जिसका पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल में होता है। इस कोर्स में 10+2 पैटर्न में बारहवी या समकक्ष बायोलीजी पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा ए ग्रुप (फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी) के छात्र एवं छात्राएं ही प्रवेश ले सकते हैं। वर्तमान में इन सभी कोर्सेस के लिए 80 हजार रु शुल्क के साथ प्रवेश प्रांरभ है। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 10वी एवं 12 वी मार्कशीट व आईडी प्रुफ व अन्य दस्तावेज की आवश्कता होगी। छात्र-छात्राओं के लिए अस्पताल में ही हॉस्टल व मेस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

चेयरमेन संजय तिवारी ने एलान किया कि कालेज के पहले बैच के छत्रों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट एस आर हास्पीटल में ही होगा। वैसे मौजूदा समय में इन टेक्नीशियनों की देश- प्रदेश में बेहद ज्यादा मांग है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……