PRSU; फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा 27वां दीक्षा समारोह, 150 छात्रों को मेडल, 150 को पीएचडी की उपाधि

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने 27वें दीक्षा समारोह की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक 31 मार्च 2023 से लेकर 10 जनवरी 2024 तक डी-लिट, पीएचडी की उपाधि के लिए जिन्हें योग्य घोषित किया गया है, उन सभी को डिग्री दी जाएगी। साथ ही 2022-23 की विभिन्न कक्षाओं में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

विभिन्न दानदाताओं के नाम से मिलने वाले स्वर्ण पदक के पात्र व चयनित छात्रों को भी दीक्षा समारोह में मेडल दिया जाएगा। दीक्षा समारोह में उपस्थित होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र इसमें उपस्थित होकर डिग्री लेना चाहता है, वह 10 फरवरी तक registrarprsu@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं।

दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए डी-लिट और पीएचडी उपाधि के लिए एक हजार रुपये, स्वर्ण पदक के लिए तीन सौ रुपये शुल्क है। इस समारोह में छात्रों को 150 मेडल, 150 पीएचडी उपाधि भी मिलेगी। इस बार दीक्षा समारोह विश्वविद्यालय परिसर में ही किया जाएगा। पिछली बार 26वां दीक्षा समारोह 24 मई 2023 को दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुआ था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार