POLITICS; कवासी लखमा से मिलने जेल पहुंचे पूर्व CM, भूपेश बघेल ने कहा- ‘निर्दोष कवासी लखमा 1 साल से जेल में बंद हैं’

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर जेल में बंद हैं. आज उनसे मुलाकात करने के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल जेल पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच चर्चा हुई. वहीं, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे और महेश्वर पैकरा भी साथ मौजूद रहे.

पूर्व CM भूपेश बघेल 6 जनवरी को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की. उनके साथ बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे और महेश्वर पैकरा भी मौजूद रहे. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात पर BJP ने निशाना साधा है. प्रदेश के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- ‘कवासी लखमा को भूपेश ने फंसाया है. निर्दोष आदिवासी के साथ अन्याय प्रदेश ने देखा है.’

भूपेश बघेल ने किया पलटवार

डिप्टी CM अरुण साव के बयान पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा- ‘बीजेपी के नेताओं से गलती से सच निकल गया है. बीजेपी के सभी नेता सच बोल रहे हैं. निर्दोष कवासी लखमा 1 साल से जेल में बंद है और अगर यह निर्दोष मान रहे हैं, ये मंत्रिमंडल में हैं तो EOW कार्यवाही क्यों कर रही है? उस पर FIR क्यों करके रखा है? कुछ लोग बोलते हैं अपने बेटे को छुड़ा लिए. कोर्ट से छूटा है. मेरा बस चलता तो जेल ही क्यों जाता. कोर्ट ने यह EOW को फटकार लगाया है. ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे और ED को रिप्लाई फाइल करने का निर्देश करें.

15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार हुए थे कवासी लखमा

प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार हुए थे.  वर्तमान में रायपुर सेंट्रल में जेल में बंद हैं. आरोप हैं कि इस घोटाले में कवासी लखमा को 64 करोड़ रुपए मिले.

  • Related Posts

    CONFERENCE; श्रमिक महासम्मेलन में कुर्सी और नाश्ते पर मनमाने खर्च,श्रम विभाग ने बताया निराधार, कार्यक्रम स्थल में अंतिम समय में बदलाव संभव नहीं

    0 निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में विभाग  व्यय पूर्णतः टेंडर के अनुसार अनुबंधित दर पर तथा सक्षम…

    POLITICS;नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से सियासी हलचल तेज, दीपक बैज बोले-भाजपा स्पष्ट करे अपना रुख,सीएम साय ने कहा- व्यक्तिगत राय

    रायपुर, सर्व आदिवासी समाज की बैठक में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के आदिवासी परिवारों से पांच बच्चे पैदा करने वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….