CAMPAIGN; नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर आगे बढ़े कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी,जागरूकता अभियान से बना नशामुक्त परिसर

0 डीन ने किया अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में विगत दिनों ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

महाविद्यालय द्वारा विगत वर्षों से निरंतर नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता की दिशा में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप महाविद्यालय परिसर को नशामुक्त परिसर के रूप में विकसित किया गया है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के साथ-साथ आसपास के समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए महाविद्यालय द्वारा लगातार पहल की जा रही है।

इसी कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 500 से अधिक पंपलेट एवं स्लोगन तैयार किए तथा इनके माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’, ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’, ‘स्वस्थ युवा—सशक्त भारत’ जैसे प्रभावी संदेशों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा, खेल, कौशल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की डीन डॉ. रत्ना नशीने ने कहा कि “नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और पूरे समाज को प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा को नशे से बचाकर शिक्षा, खेल, कौशल एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर ले जाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नशामुक्त परिसर से नशामुक्त समाज और नशामुक्त भारत की यात्रा शुरू होती है।” उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ कम से कम एक व्यक्ति को नशे से दूर करने का संकल्प लेकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि जागरूकता, निरंतर प्रयास और सामूहिक सहभागिता से नशामुक्त परिसर से लेकर नशामुक्त समाज और नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GANESHA; उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश- गणेश समितियों को अनावश्यक परेशान न करें,बल्कि मदद करें

    बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गणेश उत्सव को लेकर समितियों को होने वाली परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी…

    AWARD; कुरियन  भारत रत्न के हकदार

    हर देश मे कुछ ऐसे योग्य व्यक्ति होते है जिनके कार्य इतने उत्कृष्ट होते है कि लगता है ऐसे लोग इतने बड़े काम कैसे कर लेते है। दूसरा प्रश्न ये…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व