CGCA; 2200 करोड बकाया, तीन ठेकेदारों ने की खुदकुशी, लंबित भुगतान में देरी से खफा ठेकेदारों का अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद कल बनेगी आंदोलन की रणनीति


0 प्रदेश के ठेकेदार लामबंंद, 20 जुलाई को राजधानी में प्रदेश स्तरीय बैठक, राज्य में निर्माण कार्य ठप होने का दावा

रायपुर.राज्य सरकार पर निर्माण कार्यों का करीब 2200 करोड रुपए बकाया है। करोंडों रुपए बकाया के चलते ठेकेदारों की हालता दयनीय हो चुकी है। अबतक तीन ठेकेदार खुदकुशी कर चुके है। अभी 25 दिन पहले आर्थक तंगी से जूझ रहे छुईखदान के एक ठेकेदार ने अपनी जान दे दी। इसी मुद्दे को लेकर अब प्रदेश के ठेकेदार लामबंद हो गए है, और अब वे आर-पार की लडाई के मूड में है। आंदोलन की रणनीति बनाने कल 20 जुलाई को दोपहर एक बजे नया रायपुर स्थित सर्किट हाऊस में ठेकेदारों की राज्य स्तरीय बैठक रखी गई है।

बता दें छत्तीसगढ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर गत दिवस प्रदेशभर के ठेकेदारों ने विधानसभा घेराव के दौरान लंबित भुगतान करने समेत निर्माण विभागों में व्याप्त विसंगतियां दूर करने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। सभी जगहों से एकजुटता दिखाते हुए नवा रायपुर के धरनास्थल तूता में जुटे, और अपनी मांगों की ओर ध्यान आक​र्षित कराने में जमकर प्रदर्शन किए।

छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने बताया कि शासन-प्रशासन के उदासीन रवैए के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है और ठेकेदारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। लगातार ज्ञापन और जल जीवन मिशन का घेराव करने के बाद भी लंबित बिल भुगतान की प्रक्रिया तेज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन ताकत के बल पर विधानसभा का घेराव करने से रोका है। परंतु अपने अ​धिकारों को लेकर एकजुट ठेकेदार आवाज बुलंद करते रहेंगे, जब तक कि समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता है।

भुगतान के लिए डेढ़-दो सालों से भटक रहे हैं ठेकेदार
प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन समेत निर्माण विभाग भ्रष्टाचार, भर्राशाही और अफसरशाही चल रही है। बिलों का भुगतान रोककर प्रताडि़त किया जा रहा है। एग्रीमेंट का उल्लंघन किया जाता है। ठेकेदार निर्माण कराने के बाद भुगतान के लिए डेढ़-दो सालों से भटक रहे हैं। दो दिन बाद एसोसिएशन के सभी पदा​धिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। ठेकेदार अपने अ​धिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे।

ठेकेदारों की प्रमुख मांगें
– 2200 करोड़ के लंबित पुटअप बिलों का तत्काल भुगतान किया जाए।
– लगभग 3000 करोड़ के आगामी बिलों के भुगतान का अग्रिम बजट उपलब्ध कराया जाए।
– एग्रीमेंट के अनुसार रनिंग एवं पार्ट पेमेंट तत्काल शुरू किया जाए।
– 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के बाद संपूर्ण भुगतान किया जाए।
– एग्रीमेंट के बाद लागू सभी अतिरिक्त नियम तत्काल समाप्त किए जाएं।
– आगामी 6 माह के कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए।
– फंड के अभाव में किसी भी कार्य को प्रभावित न होने दिया जाए।
– दोषी भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की जाए।
– ठेकेदारों के साथ अनुबंधानुसार न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CS; मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार साधक सचिवों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने विभागीय…

    HOTEL; 111 कमरों वाला Ginger Hotel नवा रायपुर में होगा विकसित, नवा रायपुर के हास्पिटेलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर अब देश के प्रमुख आधुनिक शहरों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसी दिशा में…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी