CGPSC में गड़बड़ी को लेकर ‘आप’ का हंगामा;सीएम हाउस घेराव के दौरान बेरिकेड तोड़ा, दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हो रही गड़बड़ियों को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने सीएम हाउस घेराव के दौरान जमकर हंगामा किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सप्रे मैदान के पास ही रोक दिया। इस दौरान ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ दी।पुलिस और आप कार्यकर्ताओं में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

आम आदमी पार्टी के नेता सूरज उपाध्याय ने कहा की जब CGPSC 2021 -2022 की चयन सूची आई थी उसी समय अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों ने आपत्ति दर्ज की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस मामले में सबूत दो,कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट ने चयन सूची में शामिल लोगों की भर्ती पर रोक भी लगा दी। लेकिन गड़बड़ी में शामिल लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं- आप

आप के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। शिक्षक दिवस के दिन एक शिक्षिका के साथ अनाचार की घटना हुई। रक्षाबंधन के दिन एक बहन की आबरू लूटी गई। 2 दिन पहले धरसींवा में 5 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। आप नेता का कहना है कि पार्टी महिला सुरक्षा और CGPSC में हो रही गड़बड़ियों को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थी। लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक हमें बीच रास्ते में ही रोक दिया है।

CGPSC की 2021-22 की सिलेक्शन लिस्ट विवादों में

CGPSC की 2021-22 की सिलेक्शन लिस्ट विवादों में घिरी है। आरोप है कि भर्ती में फर्जीवाड़ा और भाई-भतीजावाद किया गया है। पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने हाईकोर्ट में पीएससी में सिलेक्ट अफसरों के रिश्तेदारों की लिस्ट दी है। हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दायर होने के बाद 13 नियुक्तियों पर रोक भी लगा दी है। हालांकि कुछ तथ्यों को लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पर नाराजगी भी जताई। कोर्ट ने राज्य सरकार और PSC को निर्देशित किया है कि जो सूची याचिकाकर्ता ने पेश की है, उसके तथ्यों की सत्यता की जांच कर लें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…