COMPLAINT; हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना को इसलिए मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली, तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की गई है। एक एनजीओ की तरफ से दी गई शिकायत में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने और अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त हुई लीजेंड क्रिकेट चैंपियन में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इसके बाद हरभजन ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह तीनों दिव्यांग की तरह चल रहे हैं। इस पर दिल्ली में दिव्यांग के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ने तीनों क्रिकेटरों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी है। एनजीओ ने शिकायत में आरोप लगाया कि वीडियो में तीनों खिलाड़ी दिव्यांग लोगों का अपमान करते नजर आ रहे हैं, इसलिए तीनों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विरोध के बाद हटाया वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर तीनों खिलाड़ियों का जमकर विरोध हो रहा है। इस विरोध को देखते हुए हरभजन सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से वीडियो को हटा दिया है। इसके अलावा उन्होंने वीडियो के संबंध में माफी भी मांगी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए माफी मांगते हुए लिखा कि उनका या उनके साथियों का किसी भी व्यक्ति या समाज को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था। यह वीडियो सिर्फ मजाक के लिए बनाई गई थी।

यह था पूरा मामला

लीजेंड क्रिकेट चैंपियन जीतने के बाद युवराज, रैना और भज्जी ने तौबा-तौबा गाने पर एक वीडियो बनाया था। भज्जी ने इंटरनेट मीडिया वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि लगातार 15 दिन खेलने के बाद पूरे शरीर की तौबा-तौबा हो गई है। कुछ ही देर में वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद यूजर ने तीनों का विरोध जताते हुए वीडियो को दिव्यांगों का अपमान बताया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    अहमदाबाद, भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी…

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    8 मार्च को वर्तमान विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा ये तय हो चुका है। भारत वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। वही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?