ED; 129.80 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, 300 से अधिक खरीदारों से हुई थी ठगी, गुजरात में बड़े रियल्टी फ्रॉड पर ईडी की कार्रवाई

अहमदाबाद,  प्रवर्तन निदेशालय (ED), अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने गुजरात में रियल एस्टेट के नाम पर आम खरीदारों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा है. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 129.80 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त (Provisional Attachment) करने का आदेश जारी किया है. यह कार्रवाई रोनक रावजीभाई सोनाणी, विपुलभाई गोर्धनभाई गंगाणी, मेसर्स केशव नारायण ग्रुप और उनके सहयोगियों के खिलाफ की गई है.

ईडी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से मध्यमवर्गीय परिवारों, छोटे निवेशकों और व्यापारियों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने अपनी रियल एस्टेट योजनाओं को पूरी तरह वैध बताकर प्री-लॉन्च ऑफर के नाम पर सस्ते फ्लैट व दुकानें देने का वादा किया था. इतना ही नहीं, निवेशकों को 54% से 100% तक के एश्योर्ड रिटर्न (गारंटीड मुनाफे) का झांसा दिया गया.

बिना रेरा और N.A. अनुमति के बेची जमीनें

आरोपियों ने बिना किसी कानूनी मंजूरी (N.A. परमिशन) और बिना रेरा (RERA) रजिस्ट्रेशन के ही प्रोजेक्ट्स का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया. छाणोदा (Chharodi) स्कीम के तहत इस प्रोजेक्ट में करीब 250 खरीदारों/निवेशकों से पैसे ऐंठे गए. अक्षर अनंत (Shela) स्कीम के तहत 44 से अधिक खरीदारों को ठगी का शिकार बनाया गया.

5 पुलिस FIR और BNS के तहत मामला दर्ज

ईडी ने यह कार्रवाई अहमदाबाद के डीसीबी, सैटेलाइट, नवरंगपुरा और बोपाल पुलिस थानों में दर्ज 5 प्राथमिकी (FIR) और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल आरोप-पत्रों (Chargesheets) के आधार पर शुरू की है. ईडी अधिकारियों के अनुसार, संपत्तियों को कुर्क करने का मुख्य उद्देश्य इन्हें आगे बेचने या छिपाने से रोकना है, ताकि पीड़ित निवेशकों को अदालत की प्रक्रिया के माध्यम से उनका हक वापस दिलाया जा सके.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा