FOREST; तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में भेजे 688 करोड़…हरा सोना ने वनांचल में बिखेरा खुशहाली, 762 करोड का होगा भुगतान

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में खुशहाली की एक नई बयार चल रही है। नाक्सल मुक्ति के बाद राज्य सरकार की विशेष पहल पर, इस वर्ष तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सीधे बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से करोड़ों रुपये की संग्रहण राशि ट्रांसफर की जा रही है। पारदर्शिता और सुशासन की मिसाल पेश करते हुए यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह बिचौलिया-मुक्त बनाई गई है।  

छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के आधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश के 10 लाख 57 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 688.58 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान कर दिया है। राज्य में अब तक कुल 13 लाख 85 हजार 895 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है। इसके बदले में संग्राहकों को कुल 762.24 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना तय है, जिसमें से रिकॉर्ड 688.58 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों (DBT) में जमा कराए जा चुके हैं। बाकी बची हुई राशि भी बहुत तेजी से ग्रामीणों के खातों में भेजी जा रही है ताकि किसी भी परिवार को अपनी मेहनत के पैसे के लिए इंतजार न करना पड़े। 

काँकेर वृत्तरू इस वृत्त में 1 लाख 36 हजार 59 संग्राहकों को डिजिटल माध्यम से कुल 105.33 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जगदलपुर (बस्तर) वृत्त: बस्तर के सुदूर और दुर्गम इलाकों में सक्रियता दिखाते हुए 93 हजार 519 संग्राहकों को 69.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।  धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद क्षेत्र रू इन क्षेत्रों में भी भुगतान का प्रतिशत बेहद शानदार है, जहाँ महासमुंद में 41.36 करोड़ और गरियाबंद में 40.91 करोड़ रुपये संग्राहकों को मिल चुके हैं।  
सरगुजा वृत्त रू संग्रहण के मामले में यह क्षेत्र सबसे आगे है। यहाँ 2 लाख 66 हज़ार 933 संग्राहकों को 162.75 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।   बिलासपुर वृत्त रू इस क्षेत्र के 2 लाख 43 हज़ार 996 संग्राहकों के खातों में 159.42 करोड़ रुपये की राशि सुरक्षित ट्रांसफर की गई है।  
रायपुर वृत्त: यहाँ के 1 लाख 89, हजार 048 संग्राहकों को अब तक 106.00 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है।  

सॉफ्टवेयर का पहरा, बिचौलियों का खेल खत्म

अधिकारियों ने बताया कि वन मंत्री केदार कश्यप के कड़े निर्देशों पर इस बार पूरी भुगतान प्रणाली को हाई-टेक और श्त्रुटिहीनश् बनाया गया है। श्सॉफ्टवेयर आधारित भुगतान प्रणालीश् लागू होने से अब ग्रामीणों को किसी दफ्तर या बिचौलिए के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों के खून-पसीने की पूरी कमाई बिना किसी कटौती के सीधे उनके पास पहुँच रही है।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGRERA; बिलासपुर की ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त,विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर कार्रवाई

    0 संपत्ति खरीदने से पहले परियोजना के पंजीयन और विकास अनुमति की स्थिति अवश्य जांचें रायपुर, छत्तीसगढ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, नियमों का पालन…

    CERTIFICATE; जन्म-मृत्यु के दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों के पंजीयन के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य

    0 जन्म एवं मृत्यु पंजीयन अधिनियम में संशोधन के बाद विलंबित पंजीयन के नए प्रावधान लागू रायपुर, जन्म एवं मृत्यु के विलंबित पंजीयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा