IGKV; देश को कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें कृषि वैज्ञानिक और विद्यार्थी-डाॅ. चंदेल

0 स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
रायपुर, देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रध्वज का आरोहण किया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर बलिदानियों को नमन किया।

डाॅ. चंदेल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी को आजाद हुए आठ दशक हो रहे हैं। इस दौरान भारत ने काफी प्रगति की है और विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र विकास हुआ है। इसके बावजूद देश के समक्ष अनेक चुनौतियां भी विद्यमान हैं जिनमें देश को कृषि उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना भी है। डाॅ. चंदेल ने कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों से देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आव्हान किया।

उन्हांेने कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए देश के लगभग 70 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. किया गया है। इस वर्ष विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों एवं पांच विद्यार्थियों का विदेशी शिक्षण संस्थानों में शोध अध्ययन हेतु चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं शोधार्थी छात्र एवं छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों में बेस्ट पोस्टर, बेस्ट प्रेजेंटेशन आदि अवार्ड प्राप्त किये। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सांइटिस्ट, बेस्ट एग्रीकल्चर इंजिनियर आदि अवार्ड प्राप्त किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए वाट्सएप चैट बोट IGKV Connect का लोकार्पण भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के शोध विद्यार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को बेस्ट सर्वश्रेष्ट रिसर्च पब्लिकेशन हेतु सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद एवं एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्राध्यापकों/वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में कुलसचिव डाॅ. कपिल देव दीपक, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक शिक्षण डॉ. विजय कुमार, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. नितिन रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आरती गुहे, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. सेंगर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FORMING; गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

    अंबिकापुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार फिर देखने को मिला। वे आज सुबह जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में…

    IGKV; आईजीकेवी-कनेक्ट व्हाट्सऐप चैटबॉट शुरु, विद्यार्थियों को मिलेगी त्वरित डिजिटल सहायता

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘आईजीकेवी-कनेक्ट’ व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार