RMC; बोरियाखुर्द एवं डुंडा में हो रही अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर तोडफोड की कार्यवाही

रायपुर- आज नगर निगम रायपुर के अंतर्गत बोरियाखूर्द एवं डुण्डा में हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर तोडफोड की कार्यवाही की गई है।
रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा कांदुल रोड जगदम्बा विहार के पास लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध बाउण्ड्रीवाल को हटाने तथा मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार डूण्डा दुर्गा विहार के पीछे लगभग 6 एकड़ भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है। न्यू संतोषी नगर बोरियाखूर्द में रायपुर नगर निगम से बिना अनुमति के किये गये 16 अवैध भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है । 

इसी तरह नगर निगम के जोन 1 अंतर्गत यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 के अनुग्रह सोसायटी के पीछे विंध्य नगर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर अवैध नींव के निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर तोडने की कार्यवाही की गई एवं अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगायी गयी। नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग से संबंधित क्षेत्र के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी तहसील कार्यालय से लेकर शीघ्र नियमानुसार कानूनी कार्यवाही संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर की जायेगी।

  • Related Posts

    ELECTION; प्रबंधन समिति में सुषमा कुमार चेयरमैन, नितिन लॉरेंस उपाध्यक्ष, जयदीप रॉबिन्सन सचिव बने

    0 छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़’ मसीही समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, छत्तीसगढ़…

    TRAFFIC; दुर्ग-रायपुर खारुन नदी ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद, डायवर्सन व्यवस्था लागू ,मरम्मत कार्य 1 अप्रैल से

    दुर्ग, राजधानी रायपुर को जोडने वाली कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम