CRIME; लैब टेक्नीशियन की हरकत से नर्सों का नाइट ड्यूटी करने से इंकार, नर्स पर अभद्र टिप्पणी भी - thepatrakar
कानून व्यवस्था

CRIME; लैब टेक्नीशियन की हरकत से नर्सों का नाइट ड्यूटी करने से इंकार, नर्स पर अभद्र टिप्पणी भी

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स रात्रिकालीन द्यूटी करने घबराने लगे है। यहां के लैब टेक्नीशियन का इतना आतंक है कि वह अवास्थ्य केंद्र की नर्सों से ही छेडखानी करने लगता है।यह हालत मुख्यमंत्री साय के गृह जिले के स्वास्थ्य केंद्र की है। बहरहाल कोल्हेनझरिया की महिला कर्मचारियों ने नाइट ड्यूटी करने से मना कर दिया है।

स्टाफ नर्सों ने लैब टेक्नीशियन संजय कुर्रे के खिलाफ बीएमओ से शिकायत की है। स्टाफ नर्सों के अनुसार लैब टेक्नीशियन अश्लील बातें व छेड़खानी की कोशिश करता है। उसने अस्पताल का माहौल ऐसा बना दिया है कि स्टाफ नर्सों के लिए ड्यूटी करना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में नाइट ड्यूटी में उन्हें बेहद खतरा है। वहीं बीएमओ इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बीएमओ को लिखे पत्र में शिकायतकर्ता नर्सों ने स्पष्ट किया है कि ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद लैब टेक्नीशियन संजय कुर्रे को स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम और लैब में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। इसकी शिकायत करते ही लैब टेक्नीशियन कुर्रे ने अन्य स्टाफ स्वास्थ कर्मियों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। शुक्रवार की शाम 2 बजे से 5 बजे के बीच लैब टेक्नीशियन ने सभी को देख लेने की धमकी दी। इसके साथ ही एक नर्स पर अभद्र टिप्पणी कर सभी के सामने जलील किया।

Related Articles

Back to top button