POLITICS; कांग्रेस की करारी हार के बाद फूटा गुस्सा, पूर्व मंत्री जयसिंह बोले- मंत्रियों को नहीं दिया गया पावर

बिलासपुर, विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है। नेता एक दूसरे के सिर पर हार का ठीकरा फोड रहे है। अब पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि इस चुनाव में एकजुटता नहीं थी। इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कदर नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिल पाई। एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही। मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया।

इतना ही नहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संगठन के सर्वे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विधायकों के परफार्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता था। उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई। बिना किसी का नाम लिए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है. अगर वह बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा। उन्होंने ने इशारों ही इशारों में हार का जिम्मेदार प्रदेश के तात्कालीन मुखिया को बताया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले में प्रशासनिक अधिकारी ने काम में व्यवधान डाला। कोरबा में छांट-छांटकर अधिकारियों की पोस्टिंग की गई। एसपी मीणा ने कोरबा को डुबाया और कलेक्टर रानू साहू ने बर्बाद किया है। एसपी भोजराम पटेल को एक सिपाही चलाता रहा, वहीं उदय किरण ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कोयला चोरी और डीजल चोरी को बढ़ावा दिया गया। माहौल को साढ़े चार साल तक बिगाड़ दिया। इससे सरकार के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी पैदा हुई और सुनियोजित ढंग से अपराध कराए गए, जिससे सरकार की छवि खराब हुई और उन सबका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…