POLITICS; कांग्रेस की हार पर बोली शैलजा -हम निराश जरूर हैं लेकिन हताश नहीं,सबक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करेंगे

 0 दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस की हार के कारणों से अवगत कराया अकबर ने

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम पर दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की  बैठक में गहन विचार विमर्श हुआ।बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय  में हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उपस्थित थे।

बैठक में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पी सी सी अध्यक्ष दीपक बैज,मोहम्मद अकबर, टी एस सिंहदेव, डा.चरणदास महंत,मोहन मरकाम, डा.शिवकुमार डहरिया,उमेश पटेल, सत्यनारायण शर्मा,धनेंद्र साहू,फुलोदेवी नेताम शामिल हुए।कांग्रेस संगठन की ओर से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वेणुगोपाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन,प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा, प्रभारी सचिव चंदन यादव,विजय जांगिड़,सप्तगिरी उलका उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी की हार को लेकर प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने अपना वक्तव्य पढ़ा। उन्होंने कहा कि सभी सर्वे रिपोर्ट  चाहे नेशनल एजेंसी मीडिया के हों या रिजनल मीडिया के वो कांग्रेस के पक्ष में ही थे उन्होंने कहा कि सभी सर्वे रिपोर्ट  काफी हद तक सही भी साबित हुए। हमारा वोट कुछ खास कम नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों का भरोसा जीता। हमारा वोट प्रतिशत उतना ही रहा जितना पिछले चुनाव में था। चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा तथा हम निराश जरूर हैं लेकिन हताश नहीं। आगामी लोकसभा चुनाव में हम मिलजुल कर लड़ेंगे।

छत्तीसगढ़ के नेताओं को एक एक कर अपनी बातें रखने का अवसर दिया गया। मोहम्मद अकबर ने कांग्रेस की हार को लेकर अपनी ओर से बातें रखी। उन्होंने अपनी राय से अवगत कराया । सभी लोगों के वक्तव्य के बाद  प्रदेश की राजनैतिक हालात पर विचार किया गया।विधानसभा चुनाव में हार के कारणों से सबक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्णय के साथ बैठक संपन्न हुई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र