POLITICS; 24 सदस्यीय जनपद में 23-1 से अविश्वास प्रस्ताव पारित, 17 कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य होने के बाद भी जनपद अध्यक्ष की कुर्सी गई

रायपुर, रायपुर जिले के जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश देवांगन अपनी कुर्सी बचाने में नाकाम रहे.।जनपद उपाध्यक्ष हेमलता साहू कार्यवाहक अध्यक्ष बनी। बुधवार को हुए अविश्वास प्रस्ताव में 24 सदस्यों वाले जनपद पंचायत में 23 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मत किया। वहीं जनपद अध्यक्ष को अपना ही मत प्राप्त हुआ। इस तरह 23-01 से आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

यह जानकर हैरानी होगी कि आरंग जनपद पंचायत में अध्यक्ष खिलेश देवांगन सहित 17 जनपद सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं। इसके बावजूद खिलेश देवांगन को एकमात्र मत मिला, जो खुद उनका है। अध्यक्ष की कुर्सी जाने के बाद जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा कि वे जनादेश स्वीकार करते हैं, लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव में पता चल गया कि कौन अपना है। 17 कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य होने के बाद सिर्फ 01 मत मिलना ये बताता है कि संघर्ष में किसी ने साथ नहीं दिया।

बता दें कि आरंग के 19 जनपद सदस्यों ने रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह से अध्यक्ष खिलेश देवांगन के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर शिकायत करते हुए अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन किया था। इस पर रायपुर कलेक्टर ने आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करते हुए 17 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव के लिए चर्चा और मतदान के लिए तय किया था। अब जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष हेमलता साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार