POLITICS; 80 लाख महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ,CM साय ने कहा-नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी

 रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को जल्द ही महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का लाभ मिलेगा। उनके खाते में 12 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। राज्य सरकार के अनुपूरक बजट में राशि की व्यवस्था कर ली है।

मुख्यमंत्री कबीरधाम के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन और अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से संचालित मां रूखमणी गुड़ उद्योग का शुभारंभ किया और कहा कि संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी का हर वादा पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने मोदी की गारंटी पर जो विश्वास किया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद है। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में 80 लाख विवाहित महिलाएं हैं। जिनमें से 20 प्रतिशत महिलाएं उच्च आय वर्ग की महिलाएं हैं जो महतारी वंदन योजना के दायरे से बाहर हो सकती हैं।

नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों से दृढ़ता के साथ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने बलिदानी प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के बलिदान पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे, उन्हें इलाज के लिए राजधानी के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार