POLITICS; छत्‍तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, भाजपा ने शुरू की तैयारी

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में चुनाव परिणाम आने के चार दिनों बाद भी मुख्‍यमंत्री के चेहरे पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को पार्टी हाईकमान मुख्‍यमंत्री को लेकर निर्णय ले सकता है। इधर, प्रशासन ने शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छत्‍तीसगढ़ की नई सरकार की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। खबर यह भी है कि छत्‍तीसगढ़ में 12 दिसंबर तक मुख्‍यमंत्री शपथ ले सकते हैं।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए प्रदेश की जनता को धन्‍यवाद देंगे। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह लेकर तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी के साइंस कालेज मैदान, इंडोर स्टेडियम या फिर नवा रायपुर के व्यापार विहार में शपथ ग्रहण समारोह पर विचार किया जा रहा है। वैसे उम्‍मीद है कि शपथ ग्रहण समारोह इंडोर स्टेडियम में हो सकता है। इसके पीछे मौसम भी एक बड़ी वजह हो सकता है। बतादें कि अभी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दिल्‍ली में हैं। वे पर्यवेक्षक के साथ रायपुर आ सकते हैं।

सभा में पीएम मोदी ने कहा था, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का न्योता देने आया हूं

बतादें कि पीएम मोदी ने छत्‍तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, मैं चुनाव प्रचार करने नहीं आया हूं। चुनाव आप जीत रहे हैं। 3 दिसंबर के बाद मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का न्योता देने आया हूं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; कॉकरोचों का ज्ञानेश कुमार को अल्‍टीमेटम, 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे दो वरना आंदोलन की चेतावनी

    नईदिल्ली, स्पेशल इंटेंसिव डिवीजन (SIR) में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर कई आरोप लग रहे हैं. इस पूरे मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है.…

    EMPEACHMENT; एसआईआर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, विपक्षी दलों से किया संपर्क

    नई दिल्ली, SIR विवाद के बीच, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुरुवार को महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क किया है। समाचार…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर