ACCIDENT; पुल से टकराए कार में जिंदा जलकर 4 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर, नशे में धुत्त थे युवक

जगदलपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया. केशकाल से कांकेर आ रही तेज रफ्तार कार आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में आग लग गई. हादसे में 4 लोग दोस्त जिंदा जल गए. वहीं दो लोग कार के बाहर छिटककर घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

जानकारी के मुताबिक, डिजायर कार में केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के पांच दोस्त कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने आ रहे थे. इसी दौरान आतुर गांव के पास करीब रात 1:30 बजे ये भीषण हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मे आग लग गई और कार मे सवार 6 लोगो मे से चार जिंदा जल गए. वहीं दो लोग बाहर फेका जाने की वजह से घायल हुए है. जिनका इलाज जिला आस्पताल मे चल रहा है.

बताया जा रहा है, युवक नशे में थे और कार कांकेर शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की थी। जिसे युवराज शोरी बगैर बताए ले गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में कार ड्राइवर युवराज शोरी (24), हेंमत, दीपक, सूरज की जान चली गई, जबकि प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। सूचना पर कांकेर पुलिस यातायात फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. कार में जली बॉडी को आज सुबह फरेंसिक टीम की मदद से बाहर निकाला जाएगा.

  • Related Posts

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार