कांग्रेस ने शराब निर्माताओं के खिलाफ किया ईओडब्लू में शिकायत

रायपुर, दो हजार करोड के शराब घोटाले एवं छापे के बीच कांग्रेस नेताओं ने तथाकथित शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण एसीबी ईओडब्लू से उक्त कंपनियों के विरूद्ध जांच कार्यवाही हेतु राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो में शिकायतकी है।
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा की गयी शिकायत में कहा गया कि 07.05.2023 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति तथा सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ईडी के रिमांड नोट के अध्ययन से यह स्पष्ट दिख रहा है, कि प्रर्वतन निदेशालय द्वारा शराब करोबारियों को बचाते हुये, उनके बयानों के आधार पर दूषित कार्यवाही करते हुये अन्य निर्दोष लोगो को फंसाया जा रहा है। यदि प्रवर्तन निदेशालय को ऐसा लगता है, कि शराब का अवैध विक्रय किया गया है, टैक्स की चोरी की गयी है तो फिर ऐसे शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। ईडी द्वारा निष्पक्ष होकर जांच नहीं की जा रही है, तथा दूषित कार्यवाही की जा रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि शराब निर्माता कंपनियों भाटिया ग्रुप, केडिया ग्रुप, वेलकम ग्रुप के विरूद्ध टैक्स चोरी एवं अवैध शराब निर्माण विक्रय एवं अन्य अनियमितताओं की जांच करते हुये, उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।
प्रतिनिधीमंडल में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, नितिन भंसाली, मणी वैष्णव, सुजीत घिदौड़े, कमलनयन पटेल शामिल थे।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर