केबिनेट में लगी मोहर;नई योजना ‘आम ओडिशा-नवीन ओडिशा’ के लिए 4000 करोड़ रुपये आवंटित

भुवनेश्वर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। लोक सेवा भवन में आयोजित इस बैठक में नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विशेष रूप से ‘हमारा गांव, हमारा विकास’ अर्थात आम गां आम विकास के निर्देशनामा में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने अपने कोष से वित्तीय वर्ष 2023-24 में ‘आम ओडिशा नवीन ओडिशा’ के नाम से नई योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 5टी गवर्नेंस के तहत ओडिशा ग्रामीण-शहरी परिवर्तन नीति को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य शहरों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिकों को आवश्यक शहरी बुनियादी ढांचा, सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने में ग्रामीण-शहरी विभाजन को दूर करना है।

ग्राम पंचायतों को 50 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा

इस योजना के लिए सरकार ने 4000 करोड़ रुपये का परिव्यय रखा है। आम चुनाव से पहले नवीन पटनायक की इस योजना का सीधा लाभ ग्राम पंचायतों को मिलेगा क्योंकि इससे प्रत्येक ग्राम पंचायतों को 50 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। उक्त राशि से जगन्नाथ संस्कृति एवं परंपरा को प्रोत्साहित किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग में इस नई योजना को कार्यकारी किया जाएगा।

छात्रों को टी-शर्ट, पैंट एवं जूता-मोजा मिलेगा

नवीं एवं दशवीं कक्षा के बच्चों को टी-शर्ट, पैंट एवं जूता-मोजा मिलेगा। इसके साथ ही कुई भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के लिए कैबिनेट में सिफारिश की गई है। 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले नवीन कैबिनेट के आम ओडिशा नवीन ओडिशा को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

बिजली वितरण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने 3,843 करोड़

पंचायतवार परियोजना सूची ब्लॉक स्तर से प्रस्तावित की जाएगी और जिला कलेक्टरों और जिला परिषद अध्यक्षों के हस्ताक्षर के साथ सरकार की मंजूरी के लिए पंचायतीराज और पेयजल आपूर्ति विभाग को भेजी जाएगी। उसी तरह से बिजली वितरण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, पुरानी और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को बदलने, नई 33 केवी और 11 केवी लाइनों के निर्माण के लिए 3,843 करोड़ रुपये के आवंटन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

पश्चिम ओडीसा के विकास पर जोर

बलांगीर में राजेंद्र कॉलेज को 8 एकड़ 693 डिसमिल जमीन मुफ्त में प्रदान की जाएगी। इसी तरह कोरापुट जिले में लमतापुट डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए बिना किसी प्रीमियम के 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। कैबिनेट ने केंद्रपाड़ा के खरस्रोता में नुआजार और बलितारा घाट के बीच बनने वाले पुल को भी मंजूरी दी है। इसके लिए खर्च किए जाने वाले 97.24 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दे दी गई है।

  • Related Posts

    POLITICS; नकटी तोडफोड मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

     रायपुर, नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों…

    POLITICS; नकटी गांव बेदखली विवाद में सांसद बृजमोहन बोले– रात के अंधेरे में तोड़फोड़ करने वाले माफ करने लायक नहीं

     रायपुर, नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि रात…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’