महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर नितिन गडकरी ने ली चुटकी; बोले- मंत्री पद की इच्छा रखने वाले लोग अब दुखी

नागपुर, पीटीआई, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद की इच्छा रखने वाले लोग अब दुखी हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए अब काफी भीड़ हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने राज्य की सियासी घमासान पर चुटकी हुए कहा कि ऐसे लोगों को अब बिल्कुल ही समझ नहीं आ रहा कि मंत्री बनने पर पहनने के लिए जो सूट सिलाए गए थे उसका क्या करें।

अधिकतर लोग कभी नहीं होते खुश

नागपुर विद्यापीठ शिक्षण मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने शुक्रवार को भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा दिए घरेलू मानव खुशी सूचकांक का संदर्भ दिया और कहा कि अधिकतर लोग कभी खुश नहीं होते। उन्होंने आगे कहा कि अगर व्यक्ति स्वीकार कर ले कि वह जितने के हकदार हैं और उसे उससे अधिक मिला है तो वह व्यक्ति खुश और संतुष्ट रह सकता है।

यहां हो गई है बहुत भीड़

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्षद इस लिए दुखी हैं कि वे विधायक नहीं बन सके और विधायक इसलिए नाखुश हैं कि वह मंत्री नहीं बन सके। इससे भी आगे मंत्री इसलिए नाखुश रहते हैं कि उन्हें अच्छा मंत्रालय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब जो मंत्री बनने जा रहे हैं, वे यह सोचकर नाखुश हैं कि उनकी बारी कभी आएगी भी या नहीं, यहां बहुत भीड़ हो गई है।

नहीं बढ़ाया जा सकता मंत्रिमंडल का आकार

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूट सिला कर तैयार थे उनको समझ नहीं आ रहा है कि उस सूट का क्या करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को जिस सभागार में आयोजित किया जा रहा है, उसकी क्षमता 2200 है तथा इसमें और भी बहुत लोग समा सकते हैं लेकिन मंत्रिमंडल का आकार नहीं बढ़ाया जा सकता है।

  • Related Posts

    POLITICS; ‘7 दिन में न्याय का वादा था, लेकिन…’ रेप-मर्डर केस में पीड़िता की विधायक मां ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना डेबनाथ ने सरकार बनने के 2 महीने बाद चुप्पी तोड़ी…

    POLITICS; नकटी तोडफोड मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

     रायपुर, नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’