मो. अकबर बोले-सीएम रहते में डॉ.रमन ने भी शराब बंदी की घोषणा की थी जिसे पूरा नहीं कर पाए

रायपुर, वन मंत्री एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अकबर ने आरोप लगाया कि डॉ. रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे उन्होंने भी प्रदेश में शराब बंदी का ऐलान किया था जिसे वे पूरा नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा के अन्य नेता गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं ने गंगा जल हाथ में लेकर कभी शराब बंदी का वादा किया था। सच्चाई यह है कि गंगा जल हाथ में लेकर शराब बंदी नहीं बल्कि किसानों की कर्ज़ माफी का वादा किया था।

आज अपने निवास में प्रेस वार्ता में मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे बार-बार प्रदेश में शराब बंदी की बात किया करते थे। जब वे अन्य राज्यों के दौरे पर थे वहां भी शराब बंदी की बात कही थी। यह बात सांसद विजय बघेल को भी मालूम होना चाहिए जो कि भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने जा रहे हैं।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार  शराब बंदी को लेकर जब समिति बना रही थी उसका सदस्य बनाने भाजपा से भी  एक नाम मांगा गया था, जो कि नहीं मिला। वरिष्ठ नेता और कांग्रेस विधायक उस समिति केे अध्यक्ष हैं। यह समिति बिहार समेत अन्य उन राज्यों का दौरा कर चुकी है जहां शराब बंदी है।

निष्कर्ष यही निकलता दिख रहा है कि एक झटके में शराब बंदी की घोषणा नहीं की जा सकती। ऐसा हुआ तो इसके दुष्परिणाम ही सामने आएंगे। कोरोना काल उदाहरण है जब छत्तीसगढ़ में ही शराब नहीं मिलने पर सेनेटाइजर पीकर लोगों नेे अपनी जान के साथ खिलवाड़ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शराब ही नहीं बल्कि गुटखा एवं सिगरेट जैसे नशे को लेकर भी चिंंतित हैं और वे कहते रहे हैं कि जन जागरण के माध्यम से ही इस पर रोक लगाई जा सकती है। जन जागरण के लिए छत्तीसगढ़ में 2 हजार 626 भारत माता वाहिनी का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार