राजनीति; प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्रिमंडल से दिया इस्‍तीफा, कैबिनेट में शामिल होंगे मोहन मरकाम

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है। 36 घंटे में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। खबरों के अनुसार स्‍कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश बघेल मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है मोहन मरकाम को प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए मोहन मरकाम की जगह बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पिछले तीन महीने से बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बैज अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बैज गिनती कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी नेताओं में होती है।विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का यह दूसरा बड़ा फैसला है। इससे पहले कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने पहले टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देकर उनकी नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।

संगठन में बदलाव के संकेत

कांग्रेस के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों की मानें तो अगले एक सप्‍ताह में पार्टी में बड़े पैमाने पर नियुक्ति होगी। दीपक बैज को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश महामंत्री, उपाध्‍यक्ष के साथ कुछ पदों पर बदलाव किया जा सकता है।इसमें टिकट के दावेदार नेताओं को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 250 पदों पर प्रदेश सचिव और संयुक्‍त महासचिव के पद पर नियुक्ति होगी।

बदले जा सकते हैं तीन से चार मंत्री

 छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से करीब चार महीने पहले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष बदलने के बाद अब भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में फेरबदल (Bhupesh Baghel Cabinet Reshuffle) की तैयारी है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि तीन से चार मंत्री बदले जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में बदलाव के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहन मरकाम को मंत्री बनाया जा सकता है।

सीएम भूपेश बघेल ने दिए संकेत

दरअसल, सांसद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाए जाने के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा था कि देखते रहिए इंतजार करिए। मुख्‍यमंत्री बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन में अलग-अलग जिम्‍मेदारी दी जा रही है। संगठन में पचास फीसदी युवाओं को मौका देने का निर्णय लिया गया था। दीपक बैज को पीसीसी चीफ की जिम्‍मेदारी देकर इसकी शुरुआत की गई है।

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार