मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- सीएम भूपेश के चेहरे पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि राज्य में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही आने वाले विधानसभा चुनाव को लीड करेंगे और मतदाता ये देखेंगे कि कांग्रेस, बीजेपी, आप, जोगी कांग्रेस और एनसीपी जैसे अन्य दलों में बेस्ट कौन है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी में इस वक्त कोई चेहरा नहीं दिख रहा है। जबकि पहले ऐसा कांग्रेस के लिए कहा जा रहा था। कि रमन सिंह बीजेपी के लिए स्थापित चेहरा हैं और कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है। लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया और बड़े बहुमत के साथ जीत दिलाई। लेकिन अब ये उल्टा हो गया। क्योंकि यहां कांग्रेस के पास एक चेहरा है और विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है।

चुनाव से पहले कम हो गयी सीएम भूपेश बघेल और‌ टीएस सिंहदेव के बीच की खींचतान ?

साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद ही मुख्यमंत्री के के रूप में चार बड़े चेहरे सामने आये। जिनमें भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू सीएम पद‌ की रेस में थे। लेकिन भूपेश बघेल इन सब पर भारी पड़े और सीएम पद की कुर्सी उन्हें मिली।

भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम की कुर्सी के लिए खींचतान यहीं खत्म नहीं हुई। बल्कि उस समय कहा यह गया कि कांग्रेस ढाई-ढाई साल का फार्मूला छत्तीसगढ़ में लाएगी। शुरू के ढाई साल भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहेंगे और फिर बारी टीएस सिंहदेव की होगी।

इस बीच टीएस सिंहदेव ने भी कई जगहों पर सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी और सरकार के साढ़े चार साल पूरे होते तक लगातार इस तरह की चर्चाएं और बयानबाजियां चलती रही। ढाई साल बीतने के बाद अब सरकार को साढ़े चार साल हो गये है, इतने सालों में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन सियासी उठापटक, मंत्रियों और विधायकों की दिल्ली दौड़ सुर्खियां बनती रही । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच खींचतान की खबरें लगातार सामने आती रही। वहीं पंचायत विभाग से मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे ने इस बात को और पुख्ता कर दिया कि दोनों के संबंध पहले जैसे नहीं रहे।लेकिन‌ चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव के इस बयान से लगता है कि इतने सालों में दोनों के संबंधों को बीच जमी बर्फ अब पिघलने लगी है।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व