महाराष्ट्र के CM शिंदे को सुप्रीम कोर्ट से झटका: CJI बोले- गवर्नर ने कानून के अनुसार नहीं किया काम, बड़ी बेंच को भेजा गया मामला

नईदिल्ली,एजेंसी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार कहा कि राज्यपाल ने कानून के अनुसार काम नहीं किया। CJI (Chief Justice of India) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संविधान पीठ ने मामले को बड़ी बेंच में भेजने का फैसला किया है। अब 7 जजों की पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी। शिंदे सीएम बने रहेंगे।

डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के वक्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कानून के अनुसार काम नहीं किया। पार्टी के अंदरूनी विवाद को सुलझाने के लिए फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जा सकता। राज्यपाल को इस संबंध में फैसला लेने से पहले सलाह लेनी चाहिए थी। विश्वास मत के लिए अंदरूनी कलह का आधार काफी नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्पीकर को सिर्फ पार्टी व्हिप को मान्यता देनी चाहिए। पार्टी द्वारा नियुक्त व्हिप 10वीं अनुसूची के लिए अहम है। स्पीकर ने सही व्हिप जानने की कोशिश नहीं की। भरत गोगावले को चीफ व्हिप बनाने का फैसला गलत था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने खुद इस्तीफा दिया था। उन्होंने फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं किया। उद्धव इस्तीफा नहीं देते तो राहत मिल सकती थी। विधायकों की अयोग्यता का फैसला स्पीकर लेंगे।

अगस्त 2022 में संविधान पीठ को भेजा गया था मामला

अगस्त 2022 में तत्कालीन सीजेआई एनवी रमना की अगुआई वाली एक पीठ ने इस मामले में सुनवाई की थी। इस मामले में संविधान की व्याख्या की जरूरत थी। इसके चलते बेंच ने मामला संविधान के अनुच्छेद 145 (3) के तहत पांच-जजों की पीठ को भेजा था।

दरअसल, शिंदे ने अपने समर्थक विधायकों को साथ लेकर बगावत कर दिया था। इसके चलते शिवसेना के दो हिस्से हो गए। उद्धव ठाकरे को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी। भाजपा ने शिंदे गुट को समर्थन दिया और सरकार बना ली। भाजपा ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया। शिंदे गुट द्वारा सरकार गिराए जाने के खिलाफ उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट गए थे।

शिंदे को मिला समय

बड़ी बेंच को मामला सौंपे जाने से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को समय मिल गया है। अगर आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें और 15 अन्य विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाता तो शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ता। महाराष्ट्र संकट को लेकर दायर आठ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सुनवाई की थी। कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने उद्धव ठाकरे की ओर से पैरवी की। वहीं, हरीश साल्वे, नीरज कौल और महेश जेठमलानी ने एकनाथ शिंदे की पैरवी की।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है। यह बात सही है कि उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दिया इसलिए उन्हें राहत नहीं मिली है। अब स्पीकर को विधायकों की अयोग्यता पर तुरंत फैसला लेना है। इससे न्याय होगा और सत्य की विजय होगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम शिंदे के निवास पर जश्‍न; आदित्‍य ठाकरे ने कहा सीएम इस्‍तीफा दें

महाराष्ट्र राजनीतिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसला दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले के बाहर जश्न मनाया। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बालासाहेब ठाकरे के विजन, शिवसेना की सोच और हमारी सरकार के लिए आम लोगों की भावनाओं की जीत है। यह जनता द्वारा चुनाव में दिए गए जनादेश की सफलता है। और बालासाहेब ठाकरे की सोच के अनुसार, जिन लोगों ने परेशान करने की कोशिश की, उन्हें आज SC के आदेश से करारा जवाब दिया गया है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आदित्य ठाकरे का कहना है कि अगर आप आज के आदेश को देखें तो मैंने हमेशा कहा है कि यह देशद्रोहियों की सरकार है और आज साबित हो गया। वर्तमान भ्रष्ट मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और चुनाव का सामना करना चाहिये।

  • Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व