राजधानी में हिरण सींग बेचने आए दो तस्‍करों को पुलिस ने धरदबोचा;

रायपुर , छत्‍तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने हिरण के सींग की तस्करी करते दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त सींग की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों तस्‍करों में एक महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और दूसरा रायपुर के विनोबा भावेनगर का रहने वाला है। पुलिस ने वन्य पशु निवारण अधिनियम के तहत दोनों तस्‍करों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

दरअसल, यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने बताया कि उन्‍हें सूचना मिली कि कुछ तस्‍कर हिरण के सींग को बेचने रायपुर आ रहे हैं। जिस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर दोनों तस्‍करों को धरदबोचा।

पुलिस ने जब दोनों तस्‍करों की तलाशी ली तो उनके पास से हिरण के सींग बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी वजीर शेख महाराष्ट्र के गढ़चिरौली निवासी और अतीक अहमद को रायपुर के विनोबा भावेनगर निवासी)बताया है। आरोपियों ने बताया कि वे हिरण के सींग को रायपुर में बेचने आ रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्य पशु निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…