BUDGET; किसानों को करोड़ों की सौगात, मिलेगा ब्याज मुक्त लोन, दलहन फसल के लिए 100 करोड़ का प्रावधान - thepatrakar
राज्यशासन

BUDGET; किसानों को करोड़ों की सौगात, मिलेगा ब्याज मुक्त लोन, दलहन फसल के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सत्र 2026-27 का बजट सदन में पेश किया है. बजट में सरकार ने किसानों को विशेष महत्व दिया है. सदन में बजट पेश करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. उन्‍होंने बजट में किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. इसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि दलहन फसलों के‍ लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है. सरकार ने कृषि पंपो के लिए बजट में 5500 करोड़ का प्रावधान किया है. वहीं मार्कफेड के लिए सरकार ने बजट में 6000 करोड़ का प्रवधान किया है. उन्‍होंने बताया कि सरकार ने 437 लाख मिट्रिक की धान खरीदी की गई है.

सिकासार लिंर्किंग परियोजना के लिए 3047 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सिकासार लिंकिंग परियोजना के लिए सरकार ने 3047 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्‍होंने बताया कि भूमिहीन किसाना परिवारों के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. वहीं नेचुरल फॉर्मिंग के लिए सरकार ने बजट में 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान

 बजट में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. इस योजना के लिए सरकार ने 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस बजट में छत्तीसगढ़ की महतारी सदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये आवांटित किए गए हैं. इस वर्ष 82 सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है. वहीं 250 महतारी सदन के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 42 करोड़ का प्रावधान आंगनबाड़ी निर्माण किया गया है.

महिलाओं को 25वीं किस्त का इंतजार

इस योजना के तहत बीते 30 जनवरी को 24 वीं किस्त जारी की गई थी. 68 लाख 39 हजार से ज्यादा पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 34 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. यह योजना एक मार्च, 2024 से शुरू की गई थी, 21 वर्ष साल उससे ज्यादा उम्र की विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है. अब महिलाओं को इस योजना की पच्चीसवीं किस्त का इंतजार है, ये किस्त कब तक जारी होगी इसके बारे में अभी कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 25वीं किस्त जारी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button