DAM; बांध फूटने से बहे एक और बच्चे की 1 किमी दूर मिली लाश, अब तक 5 शव बरामद, मंत्री ने बांटा मुआवजा

अंबिकापुर,सरगुजा के बलरामपुर जिले के तातापानी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम विश्रामनगर में 2 सितंबर की रात 43 साल पुराना लुत्ती बांध टूट गया था। बांध टूटने से 2 घरों की 3 महिलाएं, 3 बच्चे समेत 7 लोग बह गए थे। सास-बहू समेत 4 लोगों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया था, जबकि 3 की खोजबीन जारी थी। इसी बीच गुरुवार को 6 वर्षीय बच्चे का शव घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर मिला। मछली मार रहे लोगों ने शव देख बाहर निकाला। अभी भी 2 की तलाश जारी है।

इस घटना में कई जानवर बह गए थे तथा धान और टमाटर की फसलें भी बर्बाद हो गईं हैं। बुधवार की शाम घटनास्थल पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम ने पशु व फसल हानि से प्रभावित परिवारों को 2 लाख 57 हजार की मुआवजा राशि प्रदान की। बता दें कि 2 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद रात 10 से 11 बजे के बीच बलरामपुर विकासखंड के ग्राम विश्रामनगर में 1981 में बना लुत्ती डेम का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया था। इससे बांध के नीचे रह रहे 3 घरों के 7 लोग बह गए थे। सूचना पर कलेक्टर, एसपी समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

फिर अभियान चलाकर बहे लोगों की तलाश शुरु की। रजंती पति गणेश (26) व उसकी सास बतशिया पति रामवृक्ष (55) का शव रात में ही बरामद कर लिया गया था, जबकि रामवृक्ष की बडी बहू और 3 बच्चे भी पानी में बह गए थे। 3 सितंबर की सुबह गणेश (३०) एवं प्रिया सजीवन (6) का शव मिला था।

  • Related Posts

    BUS; ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

    *रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कल केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु…

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….