Weather, छत्‍तीसगढ़ में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, अब और बढ़ने वाली है ठंड

रायपुर, चक्रवात के प्रभाव से बीते दो दिनों से रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में हो रही हल्की बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है और दोपहर में भी लोगों को स्वेटर, जैकेट पहनकर निकलना पड़ रहा है। कोंटा 6 सेमी, बीजापुर 5 सेमी, सुकमा 5 सेमी, बिल्हा 4 सेमी, बिलासपुर 2 सेमी, तखतपुर 2 सेमी, मुंगेली 1 सेमी, कवर्धा 1 सेमी, मैनपाट 1 सेमी, सिमगा 1 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार आठ दिसंबर से मौसम साफ होना शुरू होगा। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान गिरने से प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। खड़ी फसलों के लिए यह बारिश काफी नुकसानदायक है। मंगलवार की भांति बुधवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते दोपहर के वक्त भी ठंड में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार आठ दिसंबर से मौसम खुलना शुरू हो जाएगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

रायपुर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियसरहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश भर में पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी रायपुर में बारिश होने और बादल छाने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी