POLITICS; लोकसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, प्रदेश अध्‍यक्ष समेत कई दिग्गजों ने दिया इस्‍तीफा

 रायपुर, लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत अन्‍य राजनीतिक ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले छत्‍तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष कोमल हुपेंडी समेत कई वरिष्‍ठ पदाधि‍कारियों ने एक साथ पार्टी को अलविदा कहते हुए प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है। इस्‍तीफा देने वालों में पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश अध्यक्ष (युवा) रवीन्द्र सिंह भी शामिल हैं।

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष रहे कोमल हुपेंडी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा। इस्तीफा देने वालों में कोमल हुपेंडी भानुप्रतापपुर, आनंद प्रकाश मिरी जन घोषणा समिति के प्रदेश संयोजक व अकलतरा प्रत्याशी, विशाल केलकर कोरबा, धरम भार्गव शक्ति, रविंद्र सिंह ठाकुर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष शामिल है।

कुछ लोग मंज़िल तक साथ चलते हैं और कुछ छूट जाते हैं -विजय झा

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता देश भर में तेज़ी के साथ बढ़ रही है। जिस पथ पर हम चले हैं वह कांटों से भरा हुआ है। इस सफ़र में बहुत सारे लोग साथ चलते हैं। कुछ लोग मंज़िल तक साथ चलते हैं और कुछ लोग पीछे छूट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार देशभर में तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। बहुत सारे लोग पार्टी में आते हैं, बहुत सारे लोग पार्टी छोड़कर जाते हैं, यह आना और जाना लगा रहता है। आज सवाल यह नहीं है कि कौन पार्टी में आया और कौन पार्टी छोड़कर गया। आज सवाल ये है की हमें देश को बचाना है। हमें मोदी सरकार की तानाशाही के साथ मिलकर खड़ा होना है। जो अन्याय देश के साथ हो रहा है उस अन्याय के ख़िलाफ़ हम सबको मिलकर लड़ना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां